रिपोर्ट-राकेश दिवाकर
कौशाम्बी : जनपद में थाना सराय अकिल क्षेत्र में कोटिया गांव के समीप भगवान दास डिग्री कॉलेज के के सामने एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया, जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी सूचना आस-पास मौजूद ने स्थानीय पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भिजवा दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र में कोटिया गांव के समीप भगवान दास डिग्री कॉलेज के के सामने एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया, जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी सूचना आस-पास मौजूद ने स्थानीय पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भिजवा दिया, बताया जा रहा है कि बाइक चालक का नाम ननका पुत्र छंगू पासी है वह पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव का रहने वाला है जो परिजनों के साथ अपनी बहन को बरियावां से बुलाकर घर जा रहा था, जैसे ही कोटिया गांव के भगवान दास डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा सामने से आ रही अनियंत्रित बस ने उसकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।
0 Comments