Ticker

6/recent/ticker-posts

कोइलाहा गांव के समीप जीटी रोड पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग हुए लहुलुहान...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में रसूलाबाद ऊर्फ कोइलहा गांव के समीप जीटी रोड पर निमंत्रण में जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।

मिली जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में रसूलाबाद ऊर्फ कोइलहा गांव के समीप जीटी रोड पर निमंत्रण में जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर रोड पर ही गिर पड़े, तेज टक्कर होने के कारण बाइक चालक समेत उस पर सवार अन्य दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आ गई वह लहूलुहान हो गये ।

आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएससी चायल इलाज के लिए भिजवा दिया, बताया जा रहा है कि घायलों का नाम सुभाष पुत्र फूलचंद, रविन्द्र पुत्र ओमप्रकाश, बालचन्द्र पुत्र श्रीराम है जो थाना क्षेत्र के ही अहमदपुर पावन गांव के रहने वाले हैं, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं निमंत्रण में जा रहे थे और कोइलहा गांव के समीप दुर्घटना का शिकार हो गए ।


Post a Comment

0 Comments