Ticker

6/recent/ticker-posts

आंदोलित किसानों के समर्थन में भारतीय किसान कल्याण संघ ने करछना तहसील पर किया धरना प्रदर्शन...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : राजघानी दिल्ली की सीमा पर किसान अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार धरना प्रदर्शन कर रहें हैं, उनके समर्थन में भारतीय किसान कल्याण संघ की प्रयागराज इकाई के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मिश्र की अगुवाई में तहसील परिसर करछना में धरना- प्रदर्शन का जोरदार आयोजन किया गया, इसमें हजारों स्थानीय किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ शिरकत किया, इस सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय तथा राष्ट्रीय महासचिव कार्तिकेय मिश्र ने तीनों कृषि-बिलों की विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी सन्त जी, श्री रमेश मालवीय, एवं श्री ऋषभ द्विवेदी आदि ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया, समर्थन में किसानों ने किसान एकता जिन्दाबाद के जयघोष से परिसर को गूंजायमान कर दिया, संघ के बड़े पदाधिकरियों के साथ जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर के समस्त किसान सेवकों ने भी धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर सहभागिता किया और सरकार को चेताया कि अगर तीनों कृषि बिल अविलम्ब न वापस हुए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, उक्त धरना स्थल पर नरेंद्र बहादुर सिंह, अमित द्विवेदी, वैभव मालवीय, मनीष मालवीय, जागेंद्र तिवारी, देववंशी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे, अंत में उप जिलाधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख़ विजय राज सिंह के द्वारा किसानों की मांगों को लिखित रूप में लेकर के मुख्यमंत्री और रज्यपाल तक भेजने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन का समापन किया गया ।

Post a Comment

0 Comments