Ticker

6/recent/ticker-posts

देश के नव निर्माता थे, डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर...

रिपोर्ट-मनोज सोनी

कौशाम्बी : जनपद में थाना पाइंसा क्षेत्र के उदहिन खुर्द में किसान पार्टी के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का परि निर्वाण दिवस मनाया गया, इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर अमर रहें, अमर रहें के नारे लगाए ! इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने डॉ आंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि आज देश का सबसे कमजोर तबका भी सम्मान और इज्ज़त से रह रहा है ! वो डॉ आंबेडकर जी की ही देन है। वास्तव में डॉ आंबेडकर जी मानव मात्र के सच्चे नेता और मानवता के सच्चे पुजारी थे। डॉ आंबेडकर दलितों, मजदूरों, कामगारों, महिलाओं एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में आजीवन आवाज उठाने वाले नेता थे। उनकी योग्यता की वजह से ही उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। साथ ही उन्हें भारत का पहला कानून मंत्री बनाया गया ! इस अवसर पर अरुण कुमार, सतीश तिवारी, हिमांशु केसरवानी, मातादीन लोधी, रामलाल मौर्य, राज बहादुर सिंह पटेल समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments