Ticker

6/recent/ticker-posts

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टोंस नदी पर बनने जा रहे सेतु का किया शिलान्यास एवं भूमिपूजन....

रिपोर्ट-मनोज सोनी

प्रयागराज : जनपद में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनपद में नारी बारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे 2 लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया, उन्होंने बारा और कोरांव तहसील के दोनों तरफ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस परियोजना की कुल लागत 6256.24 लाख रू0 तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है, परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है एवं सेतु का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमेटेड द्वारा किया जायेगा, इस मौके पर माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगो को यातायात में सुगमता होगी और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था, इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से फर्राटा भरते हुए अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा, उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी, जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया, उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए व जाम की समस्या से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य कराया गया है, इसके अलावा कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, उन्होंने कहा कि प्रयागराज को चारों ओर से रिंग रोड़ से जोड़ा जा रहा है, माननीय उप मुख्यमत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश सभी जनपदों में विकास की गंगा बहा रही है इसी तरह के आरओबी और पुलों का निर्माण कार्य लगभग हर जनपदों में चल रहा है, उन्होंने जसरा में लगने वाले जाम की समस्या के वहां के लोगो को निजात दिलाने के लिए जसरा रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल, माननीय विधायक कोरांव-श्री राजमणि कौल, माननीय विधायक बारा-श्री अजय भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments