Ticker

6/recent/ticker-posts

जश्ने गौसुल वारा के दिन देश में अमन शांति के लिए की पढ़ी गई दुआएं, प्रोग्राम में मशहूर कव्वाल अरशद हुसैन चिश्ती काकोरी लगाते चार चांद...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में जश्ने गौसुल वारा की शाम 7 बजे दिनांक 4 दिसम्बर 2020 को आजाद नगर नया हड्डी गोदाम करौली में खानकाह हसनी अजीजी कामलीं जश्ने गौसुल वारा ग्यारहीं शरीफ महफिले समा मनाया गया, जिसमें पीरओ मुर्शिद गुलाम आने सरकार सूफी कामली नूरुद्दीन मियां के जीरे सरपरस्ती में प्रोग्राम मनाया गया, जहां तमाम अकीदत मंद मुरी दो हाजिरी महफिल रहे, जश्न में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महफिले शमा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गई, साथ ही देश की अमन शांति के लिए अल्लाह से दुआ की गई

आपको बता दे कि देश में चल रही महामारी करोना वायरस कोविड-19 को देखते हुए. फातिहा की रस्म अदा की गई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रस्म अदा किया गया और महफिले समा में दुआएं की गई कि देश में चल रही महामारी कोरोनावायरस से देशवासियों को निजात मिले और लोग सुख शांति से जीवन जिये अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ की गई, मानव कल्याण और देश में अमन शांति के लिए उर्स मुबारक में दुआ की गई जिससे देश में शांति पूर्वक कमाने खाने की जनमानस को खुशियां मिले पूरे देश वासियो के सुकून चैन के लिए भी उर्स में अल्लाह से दुआ की गई, महफिल में डॉक्टर महमूद साहब करौली के पार्षद श्री आजाद अहमद, अजीब अली खान, इमरान, अहमद बक्शी, जैगम साहब, मोहम्मद हरीश, मोहम्मद अनस, सलमान, सुमित, जसवंत, सतीश यादव, मुन्ना सिंह, आरती सिंह, विष्णु पांडे, संजय पांडे, मोहम्मद शाहबान, अनीश कराली, मंजूर आलम, अरशद हुसैन, कव्वाल भोला समेत कई मीडिया कर्मी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments