Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा ने मुसलमानों को ठगने का काम किया है मितवापुर गांव में जनसंपर्क के दौरान बोले उस्मान मदनी...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में एमआईएम पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता युवा नेता उस्मान मदनी ने जन संपर्क के दौरान मितवापुर गांव में लोगों को संबोधित किया, साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें मुसलमानों के साथ धोखाधड़ी करके अपनी सरकार बनाने वाला बताया, उस्मान मदनी ने कहा कि सपा में मुसलमानों ने जी जान से मेहनत करके उनकी पार्टी को समर्थन दिया था, जबकि सपा के मुखिया और पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मुसलमानों को भरोसा तोड़ा गया है, इस बार एमआईएम पार्टी के तहत सभी अल्पसंख्यक उन्हें अपनी ताकत का एहसास कराएंगे, तब उन्हें एहसास होगा कि मुसलमानों के साथ धोखा करने का क्या नतीजा निकलता है, इस बार पूरे प्रदेश में एमआईएम पार्टी की बढ़ोतरी होना निश्चित है, मदनी ने कहा कि हम सब दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे और जैसे बिहार में एमआईएम पार्टी की जीत हुई है उसी तरह हम उत्तर प्रदेश में भी आगामी चुनाव में हम जीत हासिल करेंगे, इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments