रिपोर्ट-संजीत कुमार
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषण को सकारात्मक रुप देने के लिए विधायक संजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को विकास खण्ड नेवादा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तिलगोड़ी के समीप मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया, इस मिनी स्टेडियम के उद्घाटन के अवसर पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि इस स्टेडियम के बन जाने के बाद खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचो के द्वारा उनको ट्रेनिंग दिया जाएगा उन्होंने कहा कि स्टेडियम बन जाने के बाद बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा और आगे चलकर बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर क्षेत्र के बच्चे अपने गांव क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन करेंगे, चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि यह स्टेडियम 60 मीटर चौड़ा और 152 मीटर लंबा बनाया जाना प्रस्तावित है चायल विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण में चार करोड़ 30 लाख 19 हजार की लागत की स्वीकृत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर दी है, इस स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी आराध्या इंटरप्राइजेज कंपनी को दिया गया है इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे ।
0 Comments