Ticker

6/recent/ticker-posts

आईजी रेंज प्रयागराज ने रावतपुर में यूनाइटेड मेडिसिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन, अपराधियों पर लगेगा लगाम...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पिपरी थाना अंतर्गत एक नई पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज द्वारा किया गया है, शुक्रवार को प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने पिपरी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी "यूनाइटेड मेडिसिटी रावतपुर" का उद्घाटन किया, आईजी जोन द्वारा चौकी परिसर में विधि विधान से पूजा-पाठ किया गया, जिसके बाद फीता काटकर उन्होंने इस नई चौकी का उद्घाटन किया, इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अपराधों पर रोक लगाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है इसी उद्देश्य से इस क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है, इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन, क्षेत्राधिकारी चायल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments