रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : विधानसभा शहर पश्चिमी ब्लॉक भगवतपुर के अंतगर्त कदिलापुर में कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ का किया किया विरोध। कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुशवाहा, तस्लीम उद्दीन, मंगली प्रसाद के द्वारा किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी श्री बाजीराव खाड़े जी का अनिल कुशवाहा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। क्षेत्रवासियों को बताया गया कि, जबसे भाजपा केन्द्र और प्रदेश में सरकार बनाई है, तबसे देश में बहुत ज्यादा महंगाई आई है। अनिल कुशवाहा ने बताया कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। साथ ही महंगाई को भी कम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी जी के द्वारा पूरे प्रदेश में ये कार्यक्रम किया जा रहा है। जो प्रयागराज में बहुत बड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन होने वाला है।। सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्री बाजीराव खाड़े जी राष्ट्रीय सचिव प्रभारी, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश महासचिव प्रभारी, श्री करन चन्द्र बिन्द प्रदेश सचिव प्रभारी, श्री वशी अख्तर जी राष्ट्रीय प्रभारी, श्री संतोष श्री वास्तव, ब्लॉक न्याय पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक भगवतपुर नफीस अहमद, नीरज कांत, संदीप सरोज, शिव शरण पटेल, राजेश तिवारी, शेष कुमार साहू, श्यामलाल सरोज, उमेश केशरवानी, राम प्रकाश सरोज, नीरज कांत सुशील शर्मा, ईश्वर चन्द्र कुशवाहा, कमलेन्द्र कुमार आद बड़े संखी में कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहें।
0 Comments