Ticker

6/recent/ticker-posts

गैस पाइप लाइन के ठेकेदार की मनमानी, जगह-जगह सड़क पर बना दिए गड्ढे, महीनों से रोक रखा है कार्य, सड़क पर हो रही दुर्घटनाएं...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती से लेकर गुरुद्वारा तक जीटी रोड पर गैस पाइप लाइन परियोजना भारत सरकार की परियोजना के तहत गैस पाइप लाइन की खुदाई का कार्य करा रहे ठेकेदार ने मनमानी तरीके से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनवा कर छोड़ दिए हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक कार्य पूर्ण कराकर गड्ढों को पाटा नहीं गया है जिससे रोड पर दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है, रोज कोई ना कोई बच्चे बूढ़े और बाइक सवार गड्ढे में गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं, गड्ढे इतने बड़े हैं कि आधी रोड तक मिट्टी ही मिट्टी दिखाई दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों में ठेकेदार के प्रति रोष व्याप्त हो रहा है पूरामुफ्ती के रहने वाले पिंटू श्रीवास्तव ने बताया कि ठेकेदार से कई बार इस समस्या की शिकायत करने समझाने पर भी कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है, ऐसे में किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर ठेकेदार पर कार्यवाही कराने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments