ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद के नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने आज ग्राम टेवा में जन समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए, नोडल अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम वासियों से बिजली की आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता, निःशुल्क राशन वितरण एवं पोषाहार वितरण की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण एवं कोविड- 19 टीकाकरण कैंप लगाकर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी समितियों को सक्रिय करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मोमबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया।
0 Comments