Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क पर बस रोककर बच्चों को उतारना पड़ा भारी, हादसे में दो छात्र घायल...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूल बस चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर गंगा इंडेन गैस एजेंसी के सामने चालक ने बस को सड़क पर ही खड़ा कर बच्चों को उतारना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक कंटेनर चालक ने अचानक बस को खड़ा देखकर वाहन रोक लिया। इसी बीच पीछे से आ रही तीसरी ट्रक समय रहते नियंत्रण नहीं कर सकी और कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर आगे खड़ी बस से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में स्कूल बस में सवार दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक अक्सर सड़क पर ही बस खड़ी कर बच्चों को उतारता है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। क्रेन की मदद से बस और कंटेनर को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Post a Comment

0 Comments