रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद में गुरुवार को पूरामुफ्ती पुलिस ने हरीरामपुर में हुई किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 412/21 धारा 302 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय रूपलाल सोनकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम परासिनपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज को दिनांक 5 जनवरी 2022 समय 15.40 बजे हैप्पीहोम तिराहा से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छोटू की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर ग्राम हरिरामपुर में वादी सन्तलाल सोनकर के घर के पीछे सरकारी तालाब के पास से बरामद कराया गया, जिसके बाद पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई, साथ ही बरामद आला कत्ल के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 03/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हत्या का खुलासा करते हुए पूरा मुक्ति पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय रूपलाल सोनकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम परासिनपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज अपने माता पिता के स्वर्गवास हो जाने के बाद अपने ननिहाल ग्राम परासिनपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज में रह रहा था जो मूल रूप से हरिरामपुर थाना पूरामुफ्ती का रहने वाला है, अभियुक्त को गांव के ही काजल नाम की लड़की से प्यार करता था, काजल उम्र 17 वर्ष को अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छोटू ने एक मोबाइल भी खरीद कर दिया था, जिसे काजल के छोटाक्षे भाई ने तोड़ दिया था, काजल वर्तमान में अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छोटू से बात करना बन्द कर दी थी, जिस बात पर अभियुक्त काफी नाराज चल रहा था इसी क्रम में अभियुक्त ने दिनांक 30 दिसम्बर 2021 की रात्रि जब काजल से मिलने घर पहुंचा तो सभी परिजन बरामदे में सो रहे थे और काजल घर के अन्दर सो रही थी अभियुक्त ने बाहर से कुण्डी खोल कर जिस कमरे में काजल सो रही थी अन्दर घुस गया और काजल के सिर पर तमंचा से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी, पकड़े जाने के डर से पीछे के रास्ते भाग गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पूरामुफ्ती पर मु0अ0स0 412/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत करके पुलिस द्वारा विवेचन प्रचलित थी, इसी क्रम में सुराग कशी करते हुए पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है, अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिहं, हेड कांस्टेबल राजकिशोर, जितेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल रीतू यादव, एसओजी टीम में उप निरीक्षक दिवाकर सिंह, हेड कांस्टेबल आलोक मिश्रा, नितेश मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
0 Comments