रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में थाना मंझनपुर में पंजीकृत अज्ञात जिसके द्वारा वादी मुकदमा ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय चन्द्रिका प्रसाद निवासी ग्राम मेदुआ कनैली थाना सराय अकिल के एटीएम से धोखाधड़ी करके भिन्न-भिन्न एटीएम से 2 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिया गया, जिसके सफल अनावरण हेतु साइबर सेल को निर्देशित किया गया, साइबर सेल के द्वारा कुशलता व सक्रियता से कार्य करते हुये उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त प्रशान्त सिंह पुत्र उद्योश्याम निवासी ग्राम अम्बावा पूरब थाना मझनपुर प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी मुखबीर की सूचना और साइबर सेल के आधुनिक तकनीक के प्रयोग से समदा पेट्रोल पम्प के पहले थाना मंझनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से 2 लाख 65 हजार रुपए नकद धनराशि, एक अदद मोटर साइकिल, 1 एटीएम बरामद कर बरामद हुआ, रकम के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि यह धनराशि ज्ञानेन्द्र सिंह का एटीएम कार्ड धोखे से ले लिया था तथा जिले के भिन्न-भिन्न बैंको के एटीएम बूथ से निकाला था, जिसे पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ।
0 Comments