Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी बाजार में व्यापार मंडल की हुई बैठक, सरकार द्वारा मंडी शुल्क लागू करने के विरोध में मनौरी बाज़ार रहा बंद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में 7 जनवरी शुक्रवार को मनौरी बाजार स्थित छोटेलाल वाटिका में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में मंडी शुल्क लगाये जाने के विरोध में व्यापारियों की एक अहम बैठक आहूत की गई, इस बैठक में व्यापार मंडल मनौरी के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केसरवानी ने बताया कि आज मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुनः मंडी शुल्क लागू होने पर मनौरी के व्यापारियों द्वारा एक सहमति से विरोध जाहिर करते हुए बंद का आव्हान किया गया है, उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यदि मंडी शुल्क वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें, उन्होंने आगे कहा कि इस काले कानून से व्यापारियों का शोषण होता है इससे अफसरशाही में तेजी से इजाफा हो जायेगा ।

जब से पुनः मंडी शुल्क लागू हुआ है तब से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल एवं प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी प्रवेश केसरवानी के नेतृत्व में बराबर इस कानून का विरोध किया जा रहा है, हमारे व्यापार मंडल का तब तक विरोध नहीं रुकेगा जब तक की मंडी शुल्क वापस नहीं लिया जाएगा, इस बैठक के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी शम्भू लाल केशरवानी, रतन केशरवानी, दीपू केसरवानी, अनिल केसरवानी, रिंकू केसरवानी, नीरज केसरवानी ,जय प्रकाश सोनी, संजय केसरवानी, रजत केसरवानी, राकेश केसरवानी, शरद केसरवानी, मनोज गुप्ता सहित तमाम व्यापारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments