Ticker

6/recent/ticker-posts

आखिर क्यों पूरामुफ्ती थाना में रात को मंडराते हैं एसआई गंगाराम सोनकर, लाइन हाजिर होने के बाद भी बराबर मिल रही अवैध वसूली की सूचना...

रिपोर्ट-नरेन्द्र‌ सिंह

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना में नियुक्त रहे एसआई गंगाराम सोनकर की लंबी शिकायतों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया था, लाइन हाजिर होने के बाद भी गंगाराम सोनकर पुलिस लाइन छोड़कर रात में थाना पूरामुफ्ती के चक्कर काटते हुए देखे जाते हैं, लोगों का आरोप है कि अब भी एसआई बराबर अवैध कार्य करने वाले अपराधियों से संपर्क बनाए हुए हैं और बराबर सांठगांठ बनाकर अवैध वसूली करते हैं, आरोप है कि थाना में आने जाने वाले फरियादियों को भी एसआई गंगाराम सोनकर द्वारा भ्रमित किया जाता है ।

गंगाराम सोनकर का लाइन हाजिर होने के बाद पूरामुफ्ती थाना में मौजूदगी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, उक्त एसआई को एक बड़बोले सांसद का संरक्षण प्राप्त है जिसके दम पर एसआई मूछों पर ताव देकर खुलेआम थाना क्षेत्र में घूमता रहता है ।

Post a Comment

0 Comments