Ticker

6/recent/ticker-posts

चायल तहसील में स्थित स्टेट बैंक का सालों से खराब पड़ा है फ्रीज़र, तमतमाती गर्मी में पानी को तरस रहे उपभोक्ता...

रिपोर्ट-उमेश चंद्र

कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील में इन दिनों तमतमाती गर्मी के चलते लोगों को पानी की समस्या हो रही है, तहसील में मौजूद अधिवक्ता और फरियाद लेकर आए फरियादी ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं वहीं तहसील में स्थित भारतीय स्टेट बैंक का फ्रीजर सालों से खराब पड़ा है बैंक में आने वाले सभी उपभोक्ता ठंडा पानी के लिए तरस रहे हैं, लोगों को तहसील परिसर से बाहर निकलकर होटलों पर पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है ऐसे में गरीब लोगों के लिए खरीद कर पानी पीना उनकी जेब पर भारी पड़ता है, जहां एक तरफ सरकार पेयजल योजना चलाकर पानी घर-घर पहुंचा रही वहीं तहसील परिसर में ही पानी की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती है जो जिम्मेदारों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है ।

Post a Comment

0 Comments