Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर किया पैदल गस्त, खाली करवाया रोड से अवैध अतिक्रमण...

रिपोर्ट-राजकुमार

प्रयागराज : जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशानुसार पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त किया, इस दौरान पटरियों पर अवैध अतिक्रमण को देखकर दुकानदारों से अपील किया कि अतिक्रमण रोड पर से हटा ले दोबारा पाये जाने पर सख्त कार्यवाही हो सकती है, साथ ही आटो चालकों को भी चेतावनी दिए कि चौराहों के बीच रोड पर आटो और विक्रम खड़ी करके सवारियां ना बैठाये इससे जाम की समस्या हो जाती है, इस दौरान गलत पाए जाने पर सभी के ऊपर चालान संबंधित सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

आपको बता दें कि सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण को हटाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है, इसी क्रम में गुरुवार को पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान रोड पर हो रहे अतिक्रमण को सख्ती के साथ खाली करवाया, थानाध्यक्ष ने मयफोर्स क्षेत्र में पैदल गस्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया, थानाध्यक्ष ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी ने रोड की पटरियो पर कोई अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा बिल्कुल साफ है कि कस्बे, बाजारों की प्रमुख रोड़ों पर किसी भी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं दिखाई दे, कोई भी दुकानदार रोड की पटरी पर गोमती, ठेला जैसे दुकानें नहीं लगाने पाये, गर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जाए, इसीलिए आप सभी लोगों से अपील है कि आप सब लोग अपनी अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटा लें और रोड को साफ सुथरा खाली रखें ।

Post a Comment

0 Comments