ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर गांव के समीप स्थित नहर के बगल में पुलिस को एक युवती बेसुध हालत में पड़ी मिली है, पूछताछ के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बताया कि जब सुबह वह अपने खेतों की तरफ गए तो धान के खेत में एक 22 वर्षीय लड़की को खून से लथपथ पड़ी देखा गया, जब ग्रामीणों ने लड़की के पास जाकर देखा तो उसकी सांसे चल रही थी, पानी के छींटे मारने के बाद उसे होश आ गया तो उसने बताया कि उसका प्रेमी उसे तकरीबन आधी रात के अपने साथ भगाकर ले आया था और किसी बात पर उसे मारपीट के अधमरा करके वहां से भगा गया ।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, पीड़ित युवती के बयान के अनुसार उसके चाचा की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने गंब धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, पुलिस का कहना है कि युवती कौशाम्बी थाना क्षेत्र के अयगवां गांव की रहने वाली है जिसे तिल्हाहापुर गांव का रहने वाला अरविंद कुमार नाम का युवक अपने साथ भगा कर लाया था और उसे मारपीट कर दुर्गापुर गांव के समीप अधमरा छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश अब पिपरी पुलिस कर रही है ।
0 Comments