Ticker

6/recent/ticker-posts

बाढ़ के पानी में डूबा बड़े हनुमान जी का मंदिर, दूर से ही श्रद्धालु कर रहे दर्शन, संगम में लगा रहे डुबकी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में इन दिनों गंगा यमुना नदियों बाढ़ का आलम छाया हुआ है ऐसे में संगम नगरी में भी बड़े हनुमान जी का मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हैं दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन दूर से ही कर रहे हैं, गंगा यमुना के उफनाते जल स्तर से बड़े हनुमान जी का मंदिर डूब चुका है वहीं मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है, दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु संगम स्नान करने के बाद दूर से ही बड़े हनुमान जी के दर्शन कर रहे हैं श्रद्धालुओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि बड़े हनुमान जी के दर्शन करने से सभी दुखों कलेसों का नाश हो जाता है ।

Post a Comment

0 Comments