Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा और यमुना नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को दो दिनों में मिल सकती है राहत, घटने लगा है बाढ़ का पानी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
 
प्रयागराज : जनपद में गंगा यमुना और ससुर खदेरी नदी किनारे रहने वालों को जल्द बाढ़ से राहत मिल सकती है  क्योंकि गंगा यमुना का पानी घटने लगा है, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर आठ घंटे सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक में दो सेमी कम हुआ, वहीं नैनी में यमुना का पानी छह सेमी कम हुआ है वहीं यमुना का जलस्तर जिस ऱफ्तार से बढ़ रहा था, उसी गति से कम हो रहा है अब यमुना का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटा कम हो रहा है सिंचाई विभाग के इंजीनियर बुधवार रात तक गंगा-यमुना के खतरे के निशान से नीचे आने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं हालांकि गंगा का जलस्तर रुक-रुककर घट रहा है, मंगलवार सुबह फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 85.88 मीटर जबकि छतनाग में 84.98 मीटर दर्ज किया गया, फाफामऊ में जलस्तर स्थिर है जबकि छतनाग में कम हो रहा है नैनी में यमुना का जलस्तर 85.80 मीटर दर्ज किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments