Ticker

6/recent/ticker-posts

छापेमारी के दौरान दुकानों पर कार्य कर रहे 6 बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त, कई दिनों से मिल रही थी शिकायत...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में मंगलवार को शहर के विभिन्न दुकानों, स्टेशन और होटल में छापेमारी कर बच्चों से मज़दूरी करवाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया, शहर में मौजूद दुकानों प्रतिष्ठानों से 6 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, बतादें कि पुलिस और श्रम विभाग की स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट और मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थलों, होटल, दुकान, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर कार्य कर रहे 6 बाल श्रमिकों को मुक्त करा दिया है साथ ही पुलिस टीम द्वारा क़ानून का उल्लंघन कर बच्चों से मज़दूरी कराने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही भी की गयी है ।

Post a Comment

0 Comments