ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के समाप्त होने के बाद थाना क्षेत्र में आने वाले कई गांव को थाना चरवा से जोड़ दिया गया था, इसके बाद नवीन थाना संदीपन घाट बनाने के लिए काजीपुर गांव का मजरा जुनैपुर में स्थित भूमि को आवंटित किया गया था, शासनादेश के अनुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जुनैदपुर में स्थित संदीपन घाट थाना के लिए आवंटित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव गृह के निर्देश पर थाना की स्वीकृति हो गई है ।
बहुत जल्द ही इसके भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा, जुनैदपुर में थाना बन जाने से आस पास में गांव में अपराध और अपराधियों की कमी आयेगी, पुलिस के साथ साथ यह स्थानीय लोगों के लिए भी खुशी की बात है, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी चरवा आलोक कुमार, चौकी इंचार्ज महगांव, ग्राम प्रधान काजीपुर जय प्रकाश हल्का लेखपाल समेत तमाम पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे ।
0 Comments