Ticker

6/recent/ticker-posts

हैंडपंप से चिपक कर मासूम बच्ची की हुई मौत, सरकारी स्कूल के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हैंडपंप में उतरा था करंट...

रिपोर्ट-सुल्तान मोहम्मद 

कौशाम्बी : जनपद में सरकारी स्कूल में लगे हैंडपंप में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, इस घटना से फिर एक बार सरकारी स्कूल के जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हुई है, सरकारी विद्यालयों के जिम्मेदारों द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही बरती गई कि हैंडपंप में करंट उतरने से बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोषी जनों के विरुद्ध जांच कराकर दंडित किए जाने की मांग की है, बताते चलें कि चरवा थाना के फरीदपुर सलेम गांव में शनिवार की शाम सात बजे जूनियर हाई स्कूल परिसर में खेल रही बालिका करंट की चपेट में आ गई, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

मिली जानकारी के मुताबिक फरीदपुर सलेम गांव के जूनियर हाई स्कूल की दीवार टूटी है शनिवार की शाम सात बजे गांव के कुछ बच्चे टूटी दीवार से विद्यालय के परिसर में पहुंच गए, वह वहां पर खेलने लगे, बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गांव के विजय कुमार की 6 वर्षीय बेटी नीलू वहीं लगे करंट उतरे हैंडपंप के संपर्क में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई, अचानक नीलू के हैंडपंप के पास गिरने से साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गया और किसी तरह नीलू को बाहर लाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, वहीं इस संबंध में बीएसए प्रकाश सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है । 

Post a Comment

0 Comments