रिपोर्ट-कमलेश साहू
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र में नगर पालिका परिषद भरवारी के मूरतगंज कस्बे में जीटी रोड के चौडीकरण के पश्चात बनाये गये डिवाइडर के कारण अब तक दो दर्जन से अधिक वाहन डिवाइडर से भिड़कर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं साथ ही उसमें बैठे लोग भी चोटिल हो चुके हैं, कस्बे के लोगों का कहना है कि डिवाइडर पर आज तक ना ही रिफ्लेक्टर लगाया गया और ना ही वहां पर कोई बत्ती या संकेतक चिन्ह लगाया गया है जिसके चलते अंधेरे के कारण ड्राइवर डिवाइडर से जा टकराते हैं शुक्रवार की रात एक वाहन पुन: डिवाइडर से भिडकर क्षतिग्रस्त हो गया, गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल होने के कारण डिवाइडर से टकराने के पश्चात कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है ।
शुक्रवार की रात हादसे के समय वाहन का सारा तेल सड़क पर बह गया मौके पर अन्य कोई वाहन नहीं होने से बड़ हादसा होने से बच गया, सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन क्षतिग्रस्त वाहनों से होने वाले नुकसान के लिये कौन जिम्मेदार है, इन क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा, आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नींद कब टूटेगी, अधिकारी क्या किसी बड़ और भयंकर हादसे का इंतजार कर रहे हैं, इन अधिकारियों को कौन निर्देश देगा कि डिवाडर में रिफलेक्टर, लाइट या कोई संकेत चिन्ह लगाये जाएं ।
0 Comments