Ticker

6/recent/ticker-posts

सिराथू ब्लाक में एडीओ पंचायत कार्यालय के ऑपरेटर का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल, सुविधा शुल्क दिए बगैर ब्लाकों में नहीं होता कोई काम...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : जनपद में सिराथू ब्लाक के एडीओ पंचायत कार्यालय में आपरेटर रवि द्वारा बख्शीस के नाम पर जियापुर खनवारी ग्राम प्रधान से 5 सौ की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आपरेटर द्वारा ग्राम प्रधान से कराए गए विकास कार्यों में हेराफेरी और तत्कालिक सुविधा पहुंचाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, आरोप यह भी है कि यह अवैध वसूली तत्कालीन एडीओ पंचायत नवनीत भारती के इशारे पर कार्यालय में कराई जाती है, यह आलम केवल सिराथू ब्लाक का ही नहीं है जनपद के अधिकतर ब्लाकों में इसी तरह अवैध वसूली हो रही है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद डीपीआरओ नवनीत भारती ने जांच का आदेश दे दिया है डीपीआरओ का कहना है कि ऑपरेटर के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसकी बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments