रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे के 13 जिलों में 18 नए पुलिस थानों को मंजूरी दे दी है इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है, आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 18 नए पुलिस थानों को शासन की मंजूरी मिल गई है, जल्द ही इन नए थानों में थाना प्रभारियों की पोस्टिंग होगी, इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव गृह ने थाना से संबंधित भूमि आवंटन, भवन निर्माण से सम्बंधित सभी कार्यों की पूर्ति हेतु कार्यदाई विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है, मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद, कुशीनगर, कानपुर देहात, देवरिया और औरया जिले में दो दो नए थानों की मंजूरी मिली है, गाजियाबाद में विजय नगर थाने के कुछ क्षेत्र को हटाकर क्रासिंग रिपब्लिक थाना और मसूरी एवं कविनगर थाना के कुछ क्षेत्रों को काटकर वेव सिटी थाना बनाया जाएगा, इसी तरह कुशीनगर में पटहरेवा के कुछ क्षेत्रों को काटकर चौराखास और पडरौना को काट कर रविंद्र नगर धूस थाना बनाया जाएगा, कानपुर देहात के शिवली थाना को काटकर मैथा मांडा थाना और रनियां पुलिस चौकी को उच्चीकृत करते हुए उसे थाना बनाने का फैसला किया गया है, देवरिया के रूद्रपुर थाना से अलग सुरौली और खामपार एवं बनकटा के हिस्सों को काटकर श्रीरामपुर थाना बनाने की मंजूरी दी गई है, औरैया में कुदरकोट और सहार नए थाना बनेगें ।
लखीमपुर खीरी में उचौलिया, कौशाम्बी में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र से अलग हुए कई इलाकों को जोड़कर चायल तहसील के काजीपुर गांव में जीटी रोड किनारे संदीपनघाट थाना बनाया जाएगा, अमेठी में इन्हौना, लखनऊ ग्रामीण में रहीमाबाद, प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना, फतेहपुर में राधा नगर, सुल्तानपुर में शिवगढ़ और अयोध्या में बाबा बाजार थानआ को मंजूरी दी गई है, इसके अलावा प्रदेश में तीन नई पुलिस चौकियों को भी मंजूरी दी गई है, प्रतापगढ़ में ननौती, देवरिया में देवरहा बाबा आश्रम और सीतापुर में पाताबोझ नई पुलिस चौकी बनेंगीं, सरकार ने थानों को बनाने के पीछे अपराध और अपराधियों की रोक थाम के लिए कारगर बताया है, बुधवार को शासनादेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जुनैदपुर में नवीन थाना के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण कर जल्द थाना के भवन निर्माण की बात बताई है, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक चरवा अलोक कुमार, राजस्व लेखपाल, स्थानीय ग्राम प्रधान समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहे ।
0 Comments