ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
चित्रकूट : जनपद में विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के मार्गदर्शन में छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के समस्त पदाधिकारियों तथा सांसदों सहित कुल 156 छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह दीपक दयाल, पायल जायसवाल एवं ऋचा गोस्वामी के संयोजन में चित्रकूट की पावन धरती पर होटल स्वर्णिमा में सकुशल संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद तथा अध्यक्ष के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर भूपेश द्विवेदी उपस्थित रहे, इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी महोदय ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रेरित करते हुए बताया कि यह कार्य अत्यंत सराहनीय है इससे छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ विकसित होती है तथा सभी छात्र सांसद अपने अपने विभागों का जिम्मेदारी से निर्वहन करते है ।
सभी आगे बढ़े सबके लिए मेरी शुभकामनाएं, तत्पश्चात अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में चित्रकूट के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर भूपेश द्विवेदी ने सांसद भैया बहनों को प्रेरित करते हुए कहां कि हम वास्तव में जब मंत्री बनेंगे तो हमारी समझ इस छात्र संसद के द्वारा खूब अधिक विकसित हो चुकी होगी तब हम देश को सुचारू रूप से चला सकेंगे यह एक अच्छी पहल है जो विद्या मंदिरों में कराई जाती है सभी भैया बहन बधाई के पात्र हैं, आए हुए अतिथियों के स्वागत भाषण में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जो हमारे अतिथि हैं अपने अति व्यस्त समय में से अपनों के लिए कुछ पल निकाला इसके लिए विद्यालय परिवार आप सभी का विशेष आभारी है ।
छात्र संघ क्या है? इसकी प्रस्ताविकी विद्यालय के प्रधानमंत्री आकर्षित पांडे ने रखा एवं अतिथियों का परिचय मृत्युंजय शुक्ल ने कराया तथा आभार ज्ञापन कन्या भारती की प्रधानमंत्री रिया मौर्या ने कराया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं अनुष्का पांडे, आस्था पांडे, आंचल कुमारी, आनंदी गुप्ता तथा शुभ्रा पाल ने शपथ लेना तो सरल है पर निभाना ही कठिन है तथा आस्था पांडे एवं अनुष्का पांडे ने संयुक्त रुप से पूर्ण विजय संकल्प हमारा एवं सीताराम सीताराम सीताराम कहिए के सुमधुर गायन से उपस्थित अतिथियों एवं छात्र छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया समस्त कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र उमंग गुप्ता ने तबले पर बहुत ही सुंदर साथ दिया, उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता, डॉक्टर नवल किशोर त्रिपाठी, अरुण कुमार गुप्ता एवं शिवम गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की उपस्थिति सराहनीय रही, कार्यक्रम का संचालन आचार्य दिनेश शुक्ला ने किया ।
0 Comments