रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां गांव निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र निसार अहमद कबाड़ खरीदने का कारोबार करता है, उसने पिछले महीने पुलिस लाइन में नीलामी के दौरान बाइकें आदि खरीदा था, आरोप है कि यह जानकारी पाते ही चौकी इंचार्ज उसके गोदाम पर पहुंच गये और कबाड़ी को धमकाते हुए उससे 20 हजार रुपये नगद और दो मोटर साइकिल ले लिया विरोध करने पर दरोगा ने उसे बरबाद कर देने की चेतावनी दी है, पीड़ित के अनुसार दोनों बाइकों का 24 हजार रुपये मांगने पर चौकी इंचार्ज ने कबाड़ी को चोरी, गौकशी आदि मामलों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी है साथ ही दरोगा ने मोबाइल पर कबाड़ी के साथ गाली गलौज भी किया है, दरोगा की दबंगई से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को चौकी इंचार्ज के खिलाफ मामले की तहरीर दी है ।
0 Comments