ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है जिसमें निर्दोष विक्षिप्त जन पीटे जा रहे हैं, जबकि पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बिल्कुल साफ कहा है कि ऐसा कोई बच्चा चोर गैंग सक्रिय नहीं हैं लोग अफवाहों से दूर रहें, अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही की जा रही है, बतादें कि बीते कुछ दिनों से इंटरनेट सोशल मीडिया पर बच्चा चोरों का गैंग सक्रिय होने की झूठी अफवाह वायरल हो रही है ऐसे में दहशतजदा लोग किसी भी अनजान व्यक्ति या विक्षिप्त को बच्चा चोर समझ कर उसके साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर ऐसे अफवाहों को फैलने से रोकने का प्रयास करें, इस संबंध में बुधवार को मंझनपुर, पइंसा, कड़ाधाम, सरायअकिल, पिपरी, कौशाम्बी, चरवा, कोखराज, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, कड़ा धाम समेत सभी थानों में थानाध्यक्षों ने ग्राम प्रधानों आदि के साथ बैठक किया, पुलिस ने बैठक में लोगों को बताया गया कि जनपद ही नहीं आसपास के जिलों में भी बच्चा चोरों का कोई गैंग सक्रिय नहीं है, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे इन अफवाहों से बचें और ग्रामीणों को समझाएं कि ऐसी बातों से दूर रहें, किसी भी अनजान व्यक्ति या फिर विक्षिप्त को बच्चा चोर समझकर मारपीट की घटनाओं को अंजाम ना दें अन्यथा ऐसे ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख़्त कार्यवाही की जाएगी ।
0 Comments