Ticker

6/recent/ticker-posts

ओसा कोडर गांव के समीप बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने साधुओं को पीटा, पुलिस ने ग्रामीणों पर किया मुकदमा दर्ज...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में बच्चा चोर गैंग की फैली अफवाह के चलते म्यौहर गांव में विक्षिप्त महिला को पीटने के बाद अब मंझनपुर थाना क्षेत्र से एक और मामला सामने आया है जहां पर ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में साधुओं को जमकर पीट दिया, जानकारी के लिए बतादें कि बुधवार की सुबह मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा कोडर गांव में मारुति कार से कहीं जा रहे साधुओं को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दिया, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई जिसके बाद साधुओं को ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर मंझनपुर कोतवाली ले आई, पुलिस ने साधुओं की तहरीर पर ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है, वहीं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जिले के लोगों से अपील किया है कि बच्चा चोर गैंग द्वारा बच्चा चुराने की बात एक फैलाई गई अफवाह है इस प्रकार की भ्रमक अफवाहों को फैलाने में बढ़ावा ना दें अन्यथा ऐसी स्थिति में आफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी, इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि थाना मंझनपर के कोडर गांव में साधुओं को बच्चा चोर की अफवाह पर ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पीटने की सूचना पर पुलिस द्वारा साधुओं को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना लाया गया, पूछताछ में साधुओं ने बताया कि वह अपने साथी यादों के साथ दर्शन हेतु चित्रकूट जा रहे थे जिन्हें ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोरी के शक में मारा पीटा गया, साधुओं की तहरीर पर मंझनपुर थाना में 35 से 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं 147, 149, 323, 506, 342, 308 भादवि और 7 सीएलए एक्ट में अभियोग पंजीकत करके आरोपी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है । 

Post a Comment

0 Comments