Ticker

6/recent/ticker-posts

रसोइयां कल्याणकारी समिति की महिलाओं ने डायट मैदान में किया धरना प्रदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट-मोहन लाल

कौशाम्बी : जनपद में शुक्रवार को रसोइयां कल्याणकारी समिति के तत्वधान में मंझनपुर डाइट मैदान पर सैकड़ों रसोइयों ने धरना प्रदर्शन किया, रसोइयों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन के दौरान उन्होंने मांग किया है कि सरकारी विद्यालयों पर रसोइयां का काम करने वाली महिलाएं पूरे 8 घंटे कार्य करती हैं फिर भी उन्हें समय से मानदेय नहीं मिलता है साथ ही जो भी मानदेय उन्हें मिलता है वह ग्राम पंचायतों के मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों से भी कम है ।

जबकि उनसे 2 घंटे काम कराने को कहकर पूरा पूरा दिन काम लिया जाता है हम सरकार और विभागीय अधिकारियों से मांग करते हैं कि इस व्यवस्था को बदल कर रसोईयां महिलाओं को उनकी मेहनत के अनुसार मानदेय की धनराशि उपलब्ध कराई जाए, इस कार्यक्रम के दौरान उमा शंकर सरोज जिला अध्यक्ष, जगदेई जिला महामंत्री, रेखा शुक्ला, अंशिका सिंह, शकुंतला मौर्य, रन्नो देवी, सानू चौधरी, नफीसा बेगम, संगीता, प्रीति समेत रसोईयां कल्याणकारी समिति के तमाम सदस्य और पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments