ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में धूमनगंज थाना क्षेत्र के चौकी पीपल गांव अंतर्गत सिलना गांव के समीप स्थित तालाब में एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त जनपद कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौराडीह गांव के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र कैलाश रैदास के तौर पर हुई थी, मृतक संतोष के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसे सिलना गांव बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा, जब परिजनों ने खोजबीन किया तो ससुराली इधर-उधर बता कर टालते रहे, मामले में हत्या की आशंका होने के बाद जब परिजन स्थानीय थाना धूमनगंज गए तो पुलिस चौकी में बताया गया कि एक शव सिलना गांव के बाहर तालाब से बरामद हुआ है जिसकी शिनाख्त करके देखो कहीं वह तुम्हारे घर का तो नही है जब परिजनों ने शिनाख्त किया तो उसे संतोष के रूप में पहचान लिया, जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत धूमनगंज में करते हुए आरोप लगाया कि मृतक संतोष की शादी रीना पुत्री मानिक चन्द्र निवासी ग्राम सिलना थाना धूमनगंज के साथ 3 मई 2022 को हुई थी, शादी के बाद से मृतक का उसकी पत्नी रीना से आपसी संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे दोनों में पत्नी के प्रेमी को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था, नाते रिश्तेदारों के समझाने पर दोनों साथ रहने लगे थे, आरोप है कि मृतक की पत्नी रीना और उसके प्रेमी ने ससुरालियों संग मिलकर साजिश के तहत आमंत्रण के बहाने उसे अपने घर पर बुलाकर उसके साथ मारपीट किया जिसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी, मामले में मृतक के पिता ने थाना धूमनगंज में शिकायती पत्र देते हुए आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करने की मांग की है ।
0 Comments