Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचतत्वों में विलीन हुए सांसद विनोद सोनकर के पिता, अंतिम संस्कार में पहुंचे डिप्टी सीएम समेत कई अधिकारी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद के सांसद विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर का रविवार की देर रात निधन हो गया, जिसके बाद सोमवार को रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम संस्कार में बीजेपी के कई विधायकों और दिग्गज नेताओं के साथ डीएम सुजीत कुमार, एसपी हेमराज मीना समेत कई बड़े अधिकारीगण भारी संख्या शामिल हुए, बताते चलें कि सांसद विनोद सोनकर के पिता 85 वर्ष वर्ष के थे कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर परिजनों द्वारा उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, इसके बाद इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया ।

सांसद के पिता के निधन की ख़बर से पार्टी और उनके समर्थकों में गम का माहौल छा गया, प्रीतम नगर में स्थित उनके निजी निवास पर लोगों का आना जाना शुरू हो गया, सोमवार को उनके अंतिम संस्कार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के कई बड़े नेता विधायक और अधिकारीगण शामिल हुए, सांसद के पिता का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया गया ‌वहां मौजूद सभी लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया ।


 

Post a Comment

0 Comments