रिपोर्ट-ईश्वर दीन सिहू
प्रयागराज : जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मेजा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ओवरलोड में दो ट्रक को सीज कर दिया, जानकारी के अनुशार थानाध्यक्ष ने दोनों ट्रकों को थाना ले आये जहां पुलिस निगरानी में थाना परिसर में खड़ा कराते हुए शेष कागजी कार्यवाही पूरा किया गया, उक्त कार्यवाही एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित द्वारा ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिए गये निर्देश पर थानाध्यक्ष मेजा धीरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी कोहड़ार अखिलेश सिंह के साथ कोहड़ार क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान गिट्टी लादकर ले जा रहे दो ट्रकों को रोका जांच पड़ताल में पाया की मानक से अधिक गिट्टी लदी हुई है जिसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों ट्रकों को हिरासत में लेते हुए सीज की कार्यवाही की और वाहन को थाना परिसर में खड़ा करा दिए गये ।
0 Comments