Ticker

6/recent/ticker-posts

राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो सद्भावना समर्थन में निकाली गई पद यात्रा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की कश्मीर से कंयाकुमारी तक भारत जोड़ो सदभावना यात्रा के समर्थन मे आज प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र, अंशुमन जी के नेतृत्व में शहर पश्चिमी के सुल्तानपुर भावा एवं अकबर पुर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर जन समर्थन में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के चार सिपाही हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई राहुल, सोनिया जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद राहुल जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। जब जब भाजपा आयी है मुंह तोड मंहगाई लायी है। आदि नारों से जनता को जागरूक किया। उक्त राहुल गांधी जी के समर्थन यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल पूर्व प्रत्याशी तस्लीम उद्दीन, अनिल कुशवाहा, मानस शुक्ला, मो. असलम, राकेश पाठक, मो. इरफ़ान, अनुप सिंह, भोले सिंह, प्रीती चौधरी, परवेज मिर्जा, आशा नागर, संदीप सोनकर, दरक्छा कुरैशी, हसीन अहमद, नागेन्द्र मिश्रा, इरशाद उल्लाह, अफरोज अहमद, नफीस कुरैशी, अजमल राजू, रियाज़ अहमद, मनोज वर्मा, शकूर अहमद, मुन्ना यादव, अरूण कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, बाबुल सोनकर सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments