Ticker

6/recent/ticker-posts

मजदूरी के 50 रुपये नहीं मिले तो फावड़ा से कर दिया हमला, आरोपी पिता पुत्र ने सगे भाइयों को किया लहुलुहान...

रिपोर्ट-मोहन लाल

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र में एक परिवार को मजदूर की कमाई के 50 रुपये नहीं देना महंगा पड़ गया गांव के बाहर घात लगाए बैठे आरोपी पिता पुत्र ने खेत से लौट रहे युवक पर फावड़े से हमला कर दिया, बीच बचाव करने आए छोटे भाई को भी फावड़ा मारकर जख्मी कर दिया, घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों घायल भाइयो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवा दिया जहां पर डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल को रिफर कर दिया घायल भाइयो में एक की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है, बता दें कि कोखराज कोतवाली के बदनपुर गांव निवासी सीताराम पेशे से किसान है उनके पास 3 एकड़ खेत है, जिसमे वह परंपरागत खेती के अलावा नगदी फसल भी पैदा करते है सीताराम के घर में पत्नी और 3 बेटे है 2 बेटे खेती बाड़ में पिता का हाथ बटाते है सबसे छोटा बेटा बैंगलोर में किसी फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता है, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे सीताराम का बड़ा बेटा कंचन और मझला बेटा नन्हे खेत में रोपित मिर्चे की फसल में मिटटी चढ़ा कर घर वापस आ रहे थे, गांव के नजदीक पहुंचते ही उन्हें गयादीन का बेटा गणेश और उसका बेटा उमेश मिले, कंचन को रोककर उससे एक साल पूर्व खेत में काम की मजदूरी के बकाया 50 रुपये मांगने लगे, बताया जा रहा है कंचन ने रुपये नहीं होने की बात कह कर आगे बढ़ गया जिस पर उमेश ने कंचन के सर पर फावड़े से हमला कर दिया, अचानक हुए हमले से कंचन का सर फट गया इसके बाद बीच बचाव करने आए उसके छोटे भाई उमेश पर हमला किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों के अपनी ओर आता देखकर आरोपी पिता पुत्र फरार हो गए, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, अस्पताल में इलाज के बाद भी घायल सगे भाइयो की हालत स्थिर नहीं हुई, जिस पर उन्हें डाक्टरों ने प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल के लिए रिफर कर दिया, वहीं इंस्पेक्टर कोखराज टीबी सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में 2 सगे भाइयों पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया है घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाह की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments