Ticker

6/recent/ticker-posts

साइबर अपराधी इन दिनों मोबाइल ऐप से लोन लेने वालों से कर रहे ठगी, जानिए कैसे बच सकते हैं आ...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : इन दिनों मोबाइल एप पर ब्लैकमेलिंग का लोन मिल रहा है लोन देने और वसूली के नाम पर साइबर क्राइम हो रहा है यानी यूं मान लें कि लोन एप ठगी का जरिया भी बन गए हैं, आप भी आनलाइन मोबाइल एप पर लोन ले रहे हैं तो सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि लोन के नाम पर साइबर अपराधियों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज देकर आप ठगी का शिकार न हो जाएं साइबर अपराधी न केवल आपसे दिए गए लोन की दोगुनी कीमत वसूल कर सकते हैं, आपको ब्लैकमेल भी कर सकते हैं साइबर सेल, साइबर थाने में 50 से अधिक शिकायतें भी की जा चुकी है, अनूप ने 10 हजार रुपये लोन लेकर फंस गये, बतादें कि शहर में अल्लापुर के छात्र अनूप ने मोबाइल एप के जरिए 10 हजार रुपये का लोन लिया था इसके बाद उसने पूरा लोन अदा कर दिया, लेकिन उनसे 10 हजार रुपये और मांगे गए पैसा ना देने पर धमकी दी गई इससे परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत किया है, इसी तरह करेली की एक महिला ने एक मोबाइल एप के माध्यम से छह हजार रुपये का लोन लिया था पूरा पैसा वापस करने के बाद भी उससे और पैसा मांगा गया इसके बाद आपत्तिजनक संदेश भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई, साइबर अपराधियों को महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज देकर ठगी का शिकार हो सकते हैं अगर आप भी पांच से 50 हजार रुपये तक के लोन किसी मोबाइल एप से लेना चाहते हैं तो सावधान रहें, कहीं ऐसा ना हो कि आप भी लोन के नाम पर साइबर अपराधियों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज देकर ठगी का शिकार हो जाएं, साइबर अपराधी ना केवल आपसे दिए गए लोन की दोगुनी कीमत वसूल कर सकते हैं बल्कि आपको ब्लैकमेल भी कर सकते हैं अल्लापुर के छात्र, करेली की महिला सहित शहर में रहने वाले कई शख्स ठगी का शिकार हो चुके हैं, साइबर अपराधियों ने अब ठगी का नया तरीका तैयार कर लिया है साइबर सेल से लेकर साइबर थानों तक अपराधियों के नए ट्रेंड की शिकायत पहुंच रही है जल्दी लोन पाने के चक्कर में कुछ लोग डिजिटल फर्जीवाड़े का भी शिकार हो रहे हैं, हाल ही में कानपुर में चीनी एप डाउनलोड करवाकर लोन देने और भी फिर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ तो प्रयागराज पुलिस भी सतर्क हो गई, शहर में पिछले दो माह से करीब 50 शिकायत पहुंची हैं इसको ध्यान में रखते हुए साइबर थानों की ओर से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने और अपराधियों के जाल में न फंसने की हिदायत दी जा रही है, साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश, अनुराग, रणवीर, सत्येश भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित अन्य कार्यस्थलों पर जागरुकता अभियान चला रहे हैं ताकि साइबर अपराधी प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करवाने के बाद किसी को ‘ब्लैकमेलिंग का लोन’ नहीं दे सकें, पुलिस के मुताबिक, प्ले स्टोर पर ढेराें लोन एप हैं भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से फर्जी लोन एप की सूची भी जारी की है हालांकि कैश मशीन लोन, पे फार मिनट कैश, फास्ट पैसा, रिच कैश, बुक, कैश कैरी एप सहित कई एप के बारे में पुलिस को शिकायत मिल चुकी है कि इनके माध्यम से ठगी की जा रही है, आप ठगी से बचने के लिए इन बातों का रख सकते हैं प्ले स्टोर से किसी मोबाइल एप पर लोन के लिए अप्लाई नहीं करें, एप आपके सभी नंबर, फोटो गैलरी, लोकेशन के साथ गतिविधियों पर नजर रखता है, मैसेज के जरिए आए लोन आफर्स पर बिना जानकारी के क्लिक ना करें, लोन की दर हर हफ्त बढ़ाई जाती है और ना देने पर धमकी भी दी जाती है, आपके नंबर और डाक्यूमेंट में छेड़छाड़ करके अभद्रता, दुरुपयोग किया जाता है, किसी भी तरह का लोन लेने के लिए अधिकृत बैंक से ही आवेदन करें, इस सम्बन्ध में साइबर थाना के इंस्‍पेक्‍टर राजीव तिवारी ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी लोन एप के माध्यम से ठगी कर रहे हैं लोगों को लोन लेने से पहले एप के बारे में सही जानकारी जुटानी चाहिए लोन लेने के लिए अधिकृत बैंकों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments