रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में मूरतगंज विकास खंड क्षेत्र के बसावनपुर गांव में सरकार की योजनाएं नही पहुंच पाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए, मंगलवार को लामबंद ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय मूरतगंज में धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान ग्राम पंचायत की समस्याओं के समाधान की मांग किया, ग्रामीणों का आरोप है कि पहले बसावनपुर गांव धन्नी ग्राम पंचायत का हिस्सा था लेकिन बाद में बसावनपुर गांव को अलग कर दिया गया, गांव में जल निकासी के लिए नाली की समस्या, पानी पीने के लिए हैंडपंप की समस्या, गांव की गली में खड़ंजा की समस्या बनी हुई है, ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लाभ सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ बीते 5 वर्षों से गांव के लोगो को नहीं मिल सका है, ग्रामीणों द्वारा बार बार मांग किए जाने के बाद भी गांव की समस्या का समाधान नहीं किया गया है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय मूरतगंज में धरना प्रदर्शन करके समस्या के समाधान की मांग की है, इस दौरान दिनेश कुमार, श्यामू, नन्हे लाल, सुनील कुमार, राम नरेश, राम कैलाश, ज्ञान सिंह, लालचंद, विजय कुमार, सुजीत कुमार, धर्मपाल, प्रताप, राजेंद्र कुमार, शिवदास, मानसिंह सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद रहे ।
0 Comments