रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत जजौली गांव निवासी राम कैलाश पुत्र बैजनाथ का शुक्रवार दोपहर 3 बजे पत्नी से आपसी विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी से नाराज राम कैलाश ने पत्नी के ननिहाल भरसवा गांव में दहेज में मिली बाइक को आग के हवाले कर दिया, जैसे ही यह जानकारी आसपास के लोगों को पता चली तो लोगों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची फायर फाइटर टीम ने आग पर किसी तरह का काबू पाया, तब तक बाइक जलकर राख हो चुकी थी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
0 Comments