ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में महेवाघाट थाना अंतर्गत लौगावा गांव निवासी शहीद नरेश कुमार मिश्रा 45 पुत्र राम प्रकाश मिश्रा बृहस्पतिवार को हरियाणा के हिसार में आर्मी के टैंकर में बैठे हवलदार नरेश कुमार की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई, यह जानकारी सेना के लोगों ने जब उनके गांव के परिजनों को दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर लौगावा गांव पहुंचे एसडीएम सदर और तहसीलदार ने शहीद के परिजनों से बातचीत की, बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तक शहीद जवान का शव गांव पहुंचेगा, जिसके बाद शनिवार को लौगावा गांव में अंतिम संस्कार किया जायेगा, शहीद जवान नरेश कुमार मिश्र का 1999 में भारतीय सेना में हवलदार के पद में चयन हुआ था ।
0 Comments