ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में विकास खंड मूरतगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महगांव में शुक्रवार को कार्डधारक अपने कोटेदार के खिलाफ लामबंद हो गए, उन्होंने कोटेदार पर सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक दाम वसूलने और गेहूं चावल में घटतौली का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि कोटेदार 13 रुपये प्रति युनिट की जगह 17 रुपये और लालकार्ड धारकों को 85 रुपये के स्थान पर 110 रुपये वसूल रहा है, कार्डधारकों के विरोध करने पर कोटेदार उनके साथ अभद्रता करता है, पीड़ितों ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हुए जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कराने की गुहार लगाई है ।
0 Comments