ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में जार्ज टाउन थाना क्षेत्र से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके एक प्रतियोगी छात्रा से रेप का मामला सामने आया है, छात्रा ने एक यू ट्यूबर के खिलाफ जार्ज टाउन थाने में रेप और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस का कहना है कि युवती के मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, शिकायत दर्ज होने की फनक से आरोपी युवक फरार है रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जौनपुर से वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रयागराज आई थी, 2021 में उसने शहर में किराये पर कमरा लिया था इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी सोरांव के रहने वाले यू-ट्यूबर रोहित यादव से दोस्ती हो गई, दोनों एक दूसरे के करीब आ गए शादी की बात तय हो गई, इस बीच शादी का झांसा देकर रोहित ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाया लेकिन शादी से पहले ही वह एक दूसरी युवती को लेकर जयपुर भाग निकला, इसके बाद कॉल करके छात्रा को खमोस रहने की धमकी दिया जिसके बाद प्रतियोगी छात्रा की शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है पुलिस द्वारा मंगलवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया ।
0 Comments