Ticker

6/recent/ticker-posts

राजापुर में प्रतियोगी छात्र ने कमरे के अंदर लगाई फांसी, एसएससी की कर रहा था तैयारी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एसएससी की तैयारी कर रहे एक प्रतियोगी छात्र का कमरे में फांसी पर लटकता हुआ शव पाया गया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी, कैंट पुलिस ने बताया कि जेठवारा प्रतापगढ़ निवासी राजेंद्र का 20 वर्षीय बेटा दिव्यांशु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, वह राजापुर के ऊंचवागढ़ी में राम किशन के घर में किराये पर रहता था बुधवार की सुबह वह अपने कमरे से नहीं निकला, जिसके बाद खिड़की से लॉज के लड़कों ने देखा तो शोर किया वह फांसी पर लटका रहा था, मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था दरवाजा तोड़कर विधिक कार्यवाही की जा रही है परिजनों के आने के बाद पता चलेगा कि किस कारण से छात्र ने जान दी है साथ ही उसके कमरे की तलाशी भी ली जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments