ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना के म्यौहर गांव में एक विच्छिप्त महिला के बच्चा चोर की अफवाह पर महिला को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर मारपीट किया गया जिसके बाद सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने विक्षिप्त महिला को छुड़ाने का प्रयास करने लगे जिसके बाद वहां पर मौजूद भीड़ में कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया फिर भी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया और सकुशल भीड़ से विक्षिप्त महिला को बाहर निकाल लिया, इसके बाद कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा मुजाहमत के संबंध में थाना करारी में 35 नामजद और 100 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं 147, 148, 149, 332, 353, 336, 427 भा0द0वि0 एवं 7 सीएलए एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर चार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की गई है साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी का प्रयास जारी है ।
वहीं बच्चा चोरी की अफवाह के मामले में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील किया है कि ऐसी किसी भी अफवाह पर कोई ध्यान ना दें अगर ऐसी कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी साथ ही जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनके खिलाफ भी जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।
0 Comments