Ticker

6/recent/ticker-posts

लाहुर पार गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, रेलवे लाइन को कर रही थी पार...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के लाहुर पार गांव के समीप रेलवे लाइन को पार कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया वहीं महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, बतादें‌ कि स्थानीय निवासी एक महिला बुधवार को दोपहर में रेलवे लाइन पार कर रही थी तभी कानपुर लाइन की ओर से तेज गति में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया, मृतका महिला के परिजन इस बारे में कुछ मुंह खोलने को तैयार नहीं है, खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा की अग्रिम कार्यवाही की कोई जानकारी नहीं मिली है ।

Post a Comment

0 Comments