रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी
कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के कस्बा करन चौराहा पर दिन दहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया जिससे युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया है, दिनदहाड़े कस्बे के बीच प्राणघातक हमले को देखकर कस्बे में अफरा तफरी मच गई, आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है,क्ष जिसके बाद मामले की सूचना सराय अकिल पुलिस को दी गई, हमला करने के बाद ट्रैक्टर में सवार होकर हमलावर फरार हो गए शिकायत के बाद अब पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है, मिली जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के रकसराई गांव निवासी मोनू त्रिपाठी पुत्र भगवान दीन त्रिपाठी अपने एक अन्य साथी के साथ सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर सराय अकिल बाजार जाने के लिए निकले थे जैसे ही बाइक सवार सराय अकील कस्बा के करन चौराहे के पास पहुंचे सड़क पर एक साइकिल देख कर वह रुक गए वह साइकिल कुछ दिनों पूर्व चोरी हुई थी जिस पर उन्होंने साइकिल चोर से पूछा कि यह साइकिल तुम कहां से लाए हो इसी बात पर साइकिल चोर भड़क गया और साइकिल चोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोनू त्रिपाठी पर चाकूओं से वार कर दिया, चाकू के हमले से मोनू त्रिपाठी के सिर और पेट पर गंभीर चोट लगी है हमले के बाद लहूलुहान हो चुके मोनू तड़पकर जमीन पर गिर पड़े, दिनदहाड़े कस्बे के अंदर प्राण घातक हमले की जानकारी जैसे ही नगर वासियों को मिली घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी,क्ष कस्बे में अफरातफरी मच गई, मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है हमले के बाद हमलावर फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।
0 Comments