Ticker

6/recent/ticker-posts

तेरह मील के समीप इंटर कॉलेज के छात्र पर हुआ जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज...

रिपोर्ट-राजकुमार

कौशाम्बी : जनपद में थाना चरवा अंतर्गत महगांव चौकी क्षेत्र के महगांव इन्टर कॉलेज में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों में कहा कहां सुनी हो गई, जिससे एक छात्र ने दूसरे छात्र को मरने की धमकी दे डाली और देख लेने की बात कहते हुए लच का इंतजार करने लगा, जैसे ही लच हुआ वैसे ही पूरी बात छात्र ने फोन से अपने साथियों को बुला कर दूसरे छात्र के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला करा दिया, चाकू के हमले में घायल छात्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, घायल छात्र के पिता ने चरवा थाना में पहुंचकर हमले में शामिल विभिन्न लोगों के खिलाफ नामजद लिखित तहरीर दिया है, बतादें कि सोमवार के दिन भीटी देहमाफी गांव निवासी कमल कुमार मौर्य पुत्र मुन्नालाल मौर्य चरवा थाना क्षेत्र के महगांव इंटर कालेज में पढ़ने गया था उसी कालेज में नासिर पुत्र अज्ञात निवासी उजिहनी खालसा से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया, कॉलेज में विवाद अत्यधिक बढ़ जाने के कारण चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया, शोरगुल सुनकर अध्यापकगण मौके पर पहुंचकर दोनों छात्रों को शांत कराया लेकिन लंच के समय नासिर अपने गांव के युवकों को फोन के जरिए बुला दिया, नासिर के आये साथियों ने गेट पर खड़े छात्र कमल कुमार का कालर पकड़कर उसे कालेज से बाहर घसीट ले गए और बाइक पर बैठाकर तेरहमील की तरफ सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिए, हमले में घायल छात्र के शोर मचाने पर स्थानीय लोग टूट पड़े, जिससे हमलावर छात्र कमल कुमार को छोड़ कर भाग गए, स्थानीय लोगों की मदद से चरवा पुलिस और पीड़ित छात्र के परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है आरोप यह भी है कि उस पर तमंचे से भी फायर किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments