Ticker

6/recent/ticker-posts

जनका गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र और सहकारी समिति के भवन पर लोगों ने किया अवैध कब्जा...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में विकास खंड भगवतपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जनका में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र और सहकारी समिति के सरकारी भवन पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया है और भवन के अंदर उपले भूसे और रहने की व्यवस्था भी कर रखी है, उप स्वास्थ्य केन्द्र और सहकारी समिति के भवन पर अवैध कब्जे से साफ जाहिर हो रहा है कि जिम्मेदारों द्वारा अनदेखी के चलते ग्रामीणों ने इन भवनों पर अवैध कब्जा करने में कामयाब हुए हैं, वहीं इन भवनों की बात करें तो सहकारी समिति और उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर और खंडहर में तब्दील होता जा रहा है ।

जब इस संबंध में जिम्मेदारों से बात की गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब देकर मामले को टाल दिया, जनपद में यह कोई पहला गांव नहीं है जहां पर सरकारी भवन पर अवैध कब्जा हुआ है ऐसे ही अधिक्तर ग्राम पंचायतों में बने सरकारी भवनों पर लोगों ने जबरन अवैध कब्जा कर रखा है, लोगों ने जिलाधिकारी गद्यांश और आप इस तरह का जिम्मेदार और कब्जा करने वालों पर कार्यवाही कराने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments